मुख्य समाचार

रात को हुई भारी बारिश के कारण पतलीकूहल में पहाड़ी से गिरे पत्थर, सब्जी के खोखे को पहुंचा नुकसान

कुल्लू (आशा डोगरा)
रात को हुई भारी बारिश के कारण पतलीकूहल चौक के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना सामने आई है। रविवार सुबह इस घटना में एक सब्जी के खोखे को नुकसान पहुंचा है, जबकि निजी बस इसमें चपेट में आने से बच गई। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को दिन में और रात को हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सब्जी के खोखे को आंशिक नुकसान पहुंचा है। लोग प्रश्न उठा रहे हैं कि आख़िर पतलीकुहल में अबैध खोखे कैसे बन रहे हैं और यदि कभी इन खोखों में जान माल का नुक़सान होता है तो कौन जिम्मेवार होगा। निजी बस जो उस समय क्षेत्र से गुजर रही थी, वह इसकी जद में आने से बच गई। यदि बस को नुकसान पहुंचता तो बड़ी संख्या में यात्रियों को छोटे लग सकती थी और बढ़ा हादसा हो सकता था । स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाया और उसके उपरांत आवाजाही सुचारु हो सकी । स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पहाड़ी को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

9 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

10 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

10 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

10 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

13 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

18 hours ago