Categories: Uncategorized

घुमारवीं में करंट लगने से रिटायर्ड कर्मचारी की दर्दनाक मौत दो दिन पहले ही हुए थे सेवानिवृत्त

जीवन सिंह बिलासपुर

बिलासपुर घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गांव लझता में एक बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें 62 वर्षीय देव राज, पुत्र धनी राम की करंट लगने से मौत हो गई। देव राज हाल ही में बीबीएमबी तलवाड़ा से सेवानिवृत्त हुए थे और दो दिन पहले ही घर लौटे थे।जानकारी के अनुसार, शनिवार को देव राज अपने घर के आंगन में टुल्लू पंप से पानी निकाल रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक करंट का तेज झटका लगा और वे मौके पर ही बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत भराड़ी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस थाना भराड़ी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

10 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

10 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

10 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

11 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

14 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

19 hours ago