पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित लॉटरी प्रणाली को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसे प्रदेश के युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के हितों के विरुद्ध बताया है। अपने एक बयान में रीना कश्यप ने कहा कि “लॉटरी जैसी अस्थिर और जोखिमभरी व्यवस्था से समाज में गैर-जिम्मेदाराना आर्थिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे सबसे अधिक नुकसान गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को होगा।”
विधायक ने प्रदेश सरकार से मांग की कि वह राजस्व जुटाने के लिए अधिक रचनात्मक, नैतिक और जनहितैषी विकल्पों को तलाशे। उन्होंने कहा, “जनता को लॉटरी जैसे अव्यवस्थित और लुभावने साधनों की ओर धकेलना किसी भी दृष्टिकोण से न्यायोचित नहीं है। यह कदम सामाजिक मूल्यों और नैतिकता के भी विपरीत है।” रीना कश्यप ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इस निर्णय पर शीघ्र पुनर्विचार नहीं किया गया, तो वह विधानसभा के भीतर और बाहर इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल की जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह किसी भी ऐसे फैसले को स्वीकार नहीं करेगी जो उनके भविष्य और सामाजिक ढांचे को खतरे में डाले।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…