मुख्य समाचार

बैंटनी कैसल में आयोजित शिमला कला महोत्सव का समापन

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश राज्य संग्रहालय द्वारा ऐतिहासिक बैंटनी कैसल में आयोजित तीन दिवसीय शिमला कला महोत्सव का समापन आज मुख्य सचिव, हिमाचल प्रदेश प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में हुआ। कला महोत्सव का उद्देश्य पारंपरिक व समकालीन चित्रकला को प्रोत्साहन देना तथा उभरते चित्रकारों को मंच प्रदान करना रहा। महोत्सव के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए चित्रकारों ने अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। पारंपरिक चित्र शैली के साथ आधुनिक चित्रांकन रचनाएं भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहीं। आम दर्शकों, चित्रकार प्रेमियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर चित्रों की सराहना की और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इस पहल के लिए राज्य संग्रहालय की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल कला व कलाकारों को पहचान मिलती है, बल्कि यह सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में भी एक सशक्त कदम है। उन्होंने बैंटनी कैसल जैसे ऐतिहासिक स्थल पर महोत्सव आयोजित करने को एक रचनात्मक प्रयास बताया और भविष्य में ऐसे और भी कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया। मुख्य सचिव ने सभी चित्रकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग का अवलोकन कर सराहना की तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया।   

महोत्सव की मुख्य थीम “हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य” पर आधारित रही, जिसमें कलाकारों द्वारा हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहर को अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शित किया। महोत्सव के लिए देश भर से प्राप्त लगभग 800 आवेदनों में से विशेषज्ञों की समिति द्वारा देशभर से 15 प्रतिभागी और हिमाचल प्रदेश के 5 प्रतिभाशाली कलाकारों का चयन प्रदर्शन के लिए किया गया। इसके अतिरिक्त 450 लोगों ने ओपन श्रेणी, 15 स्थानीय स्कूल के छात्रों, 40 फाइन आर्ट कॉलेज के छात्रों एवं 20 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी भाग लिया। 

इस अवसर पर सचिव, भाषा एवं संस्कृति विभाग राखिल कोहलों, निदेशक रीमा कश्यप, संयुक्त निदेशक भानु गुप्ता, संग्रहालयाध्यक्ष हरी चौहान, संग्रहालयाध्यक्ष-2 नरेंदर कुमार, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से हिम चटर्जी, फाइन आर्ट कॉलेज प्रधानाचार्य कामायनी, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, परिरक्षण अधिकारी गगन खन्ना, विकास बन्याल, अंजना गुलेरिया, नीरज ठाकुर और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

4 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

6 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

7 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

10 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

10 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

10 hours ago