ब्यूरो रिपोर्ट शिमला
हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान धांधली की बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है। कांगड़ा जिले के पालमपुर में परीक्षा केंद्र के बाहर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दो लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। कांगड़ा जिले के पालमपुर परीक्षा केंद्र के बाहर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो पैसों के बदले अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करवाने की साजिश रच रहे थे।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम और वलविंद्र उर्फ सोनू जरयाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी कांगड़ा जिले के ज्वाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग परीक्षा केंद्र के बाहर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं।सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये आरोपी अभ्यर्थियों को पास करवाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलने की कोशिश में लगे थे।सूत्रों के अनुसार, ये दोनों पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं। वर्ष 2022 में कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले और 2019 में अवैध ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा में हेराफेरी के मामलों में भी इनकी भूमिका सामने आ चुकी है।पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुट गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनके साथ और कौन-कौन शामिल है।फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस जांच के बाद इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…
ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…