Categories: Uncategorized

पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल की संस्कृति नेगी ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में हासिल किए 95.67% अंक, विज्ञान संकाय में सभी विषयों में A1 ग्रेड

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू।

पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल की होनहार छात्रा संस्कृति नेगी ने सीबीएसई द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 95.67% अंक अर्जित किए हैं। विज्ञान संकाय की छात्रा संस्कृति ने सभी मुख्य विषयों में A1 ग्रेड हासिल कर अपने विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।अपनी इस सफलता का श्रेय संस्कृति ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और विश्वास ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। संस्कृति के पिता भगवान दास नेगी और माता मंजू बाला ने बेटी की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।परिणाम की घोषणा के बाद संस्कृति के घर में उत्सव जैसा माहौल है। रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों की ओर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर संस्कृति के मामा, सेवानिवृत्त एडीपीईओ मनोहर लाल ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि संस्कृति ने न सिर्फ परिवार की, बल्कि समाज की उम्मीदों पर भी खरा उतरते हुए एक मिसाल कायम की है।विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण और छात्र साथियों ने भी संस्कृति को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

12 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

13 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

13 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

14 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

14 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

14 hours ago