शिक्षा

CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में अकाल अकैडमी, बडू साहिब के छात्रों ने रचा इतिहास, उत्कृष्ट परिणामों से क्षेत्र का नाम रोशन

राजगढ़ (निषेश शर्मा, संवाददाता),

अकाल अकैडमी, बरू साहिब के छात्रों ने CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2025 में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि अनुशासन, समर्पण और आध्यात्मिक मूल्यों से युक्त शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में श्रेष्ठ बनाती है।

12वीं कक्षा के टॉपर्स:
विज्ञान, वाणिज्य और कला संकायों में छात्र-छात्राओं ने असाधारण परिणाम हासिल किए:

प्रभसिमरन विर्क (विज्ञान) – 96%

पुनीत कौर (वाणिज्य) – 95.4%

जसमनरीत कौर (कला) – 94.6%

अरुणप्रीत कौर (विज्ञान) – 93.2%

मंझोत कौर (विज्ञान) – 92%

दम्ताज सिंह (वाणिज्य) – 91.4%

हुसनप्रीत कौर (कला) – 91.2%

इशप्रीत सिंह (विज्ञान) – 91%

जसलीन कौर (विज्ञान) – 90%

गुरशरण सिंह (कला) – 90%

नविंदर सिंह (कला) – 90%

10वीं कक्षा के टॉपर्स:
छात्रों ने उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया:

हरिवत्स शाक्य – 98.8%

सरगुनीप सिंह – 97%

गुरनूर कौर – 96.8%

जपनीत कौर – 95.8%

करनवीर सिंह – 95.6%

कोमलप्रीत कौर – 95.2%

हर्ष शाक्य – 95.2%

गुरप्रीत कौर – 92.8%

मनकीरत कौर – 91.6%

वैश्णवी शर्मा – 91.4%

हृद्यांश नागपाल – 91.4%

अमरोज कौर – 90%

हर्षान सिंह – 90%

राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन:
इन शानदार परिणामों ने अकाल अकैडमी, बरू साहिब को एक बार फिर श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों की श्रेणी में स्थापित किया है। 90% और 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या यह दर्शाती है कि यहां शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों के साथ संतुलित रूप से दी जाती है।

शुभकामनाएं और सराहना:
द कलगीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष माननीय डॉ. दविंदर सिंह जी एवं स्वास्थ्य व शिक्षा सलाहकार डॉ. नीलम कौर जी ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

संस्थान की प्रतिबद्धता:
अकाल अकैडमी, बरू साहिब इस उपलब्धि को अपने मिशन – “आध्यात्मिक मूल्यों से युक्त उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर सशक्त नेतृत्व तैयार करना” – का साकार रूप मानता है और भविष्य में भी इसी भावना से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago