सुरजीत नेगी/ किन्नौर,
ग्राम पंचायत निचार में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस चौकी निचार के प्रभारी द्वारा “किशो कानून किशो अधिकार अभियान” के तहत भाग लिया गया। सभा में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में निम्न विषयों पर जागरूकता दी गई | नशा मुक्ति: खासकर चिट्टा जैसे नशों के दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। नशा करने वालों की सूचना पुलिस को देने तथा बच्चों पर निगरानी रखने की अपील की गई। बाहरी व्यक्तियों का पंजीकरण: अन्य राज्यों से आए मजदूरों और खासकर कश्मीरी व्यक्तियों का थाना में पंजीकरण अनिवार्य बताया गया। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। साइबर क्राइम: साइबर अपराधों से बचाव व “डिजिटल अरेस्ट” के बारे में जानकारी दी गई। यातायात नियम: Drunk & Drive से बचने, हेलमेट पहनने व यातायात नियमों के पालन की सलाह दी गई। बाल विवाह: इससे होने वाले स्वास्थ्य नुकसान व कानूनी सजा की जानकारी दी गई। मानसिक स्वास्थ्य: मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की गई। हेल्पलाइन नंबर: आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…