ब्यूरो रिपोर्ट
जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालग गांव में दबिश देकर 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुए में इस्तेमाल की जा रही 11,800 रुपये की नकदी भी बरामद की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को पुलिस थाना देहा की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बालग गांव स्थित एक भवन में अवैध रूप से जुआ खेलने का धंधा चल रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी।इस दौरान भवन के भूतल पर स्थित एक कमरे में 23 व्यक्ति ताश के पत्तों के माध्यम से जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने ताश के पत्ते फर्श पर फेंक दिए, लेकिन पुलिस ने सभी को मौके पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुए में इस्तेमाल की जा रही 11,800 रुपये की नकदी बरामद की गई।पुलिस ने इस मामले में 9 नवंबर 2026 को पुलिस थाना देहा में FIR संख्या 36/2026 दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…
ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…