मुख्य समाचार

ओम कांत ठाकुर ने बिलासपुर में अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार संभाला

बिलासपुर (जीवन सिंह),

हिमाचल प्रदेश कैडर के 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी ओम कांत ठाकुर ने सोमवार को जिला बिलासपुर में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) के पद का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ओम कांत ठाकुर ने इससे पूर्व करसोग तथा मंडी सदर उपमंडलों में उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) के रूप में सेवाएं प्रदान की हैं। कार्यभार ग्रहण करते हुए ओम कांत ठाकुर ने कहा कि जिला बिलासपुर में प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं को तीव्र गति से क्रियान्वित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचे।

उन्होंने बताया कि सभी विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। साथ ही, ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष बल दिया जाएगा। एडीसी ओम कांत ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन पारदर्शिता, दक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा। सभी अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago