Categories: Uncategorized

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन

जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। चलती बाइक पर पीछे बैठे 55 वर्षीय खजान सिंह निवासी जामू कोटी (रेणुका जी) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि घटना के करीब आठ घंटे तक न तो बाइक चला रहे उनके चचेरे भाई रविंद्र को गोली लगने का पता चला और न ही किसी अन्य को फायरिंग की भनक लगी। शाम को हेलमेट में गोली का सुराख और भीतर फंसी गोली मिलने के बाद इस रहस्यमयी घटना का खुलासा हुआ।जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे 31 वर्षीय रविंद्र अपने चचेरे भाई खजान सिंह के साथ शिलाई उपमंडल की कोटी उतरो पंचायत में एक रिश्तेदारी से बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक पीछे बैठे खजान सिंह की तबीयत बिगड़ गई और वह बाइक से नीचे गिर पड़े। रविंद्र को उस समय न तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी और न ही उन्हें यह अंदेशा हुआ कि खजान सिंह को गोली लगी है।घटना के बाद खजान सिंह को उपचार के लिए पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया।शुरुआत में परिजनों और साथ मौजूद लोगों को लगा कि संभवत: रास्ते में कोई पत्थर लगने से खजान सिंह घायल हुए हैं। वहीं, रविंद्र भी पांवटा साहिब से वापस अपने गांव जामू कोटी के पास लौट आए। लेकिन शाम करीब 4 बजे जब रविंद्र की नजर अपने हेलमेट पर पड़ी तो उसमें गोली का सुराख दिखाई दिया। संदेह होने पर जब हेलमेट की जांच की गई तो उसके अंदर से एक गोली बरामद हुई। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि गोली खजान सिंह के सिर को भेदते हुए आगे बैठे रविंद्र के हेलमेट में जा फंसी।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नाहन से अतिरिक्त थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शाम करीब 6:15 बजे रविंद्र के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज नाहन में होने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और गोली लगने से जुड़े तथ्यों की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल शिलाई पुलिस मामले के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।किसने चलाई गोली, अब भी बना हुआ है रहस्यइस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चलती बाइक पर खजान सिंह को गोली कैसे लगी? क्या जंगल में किसी शिकारी की ओर से चलाई गई गोली इसकी वजह बनी या फिर मामला किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा है? अथवा इसके पीछे कोई अन्य कारण है? सुबह करीब 7 बजे हुई घटना का सुराग शाम 4 बजे हेलमेट में मिले गोली के निशान और गोली से मिला। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही इस रहस्यमयी मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

7 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

1 day ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

1 day ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago