सुरजीत नेगी/किन्नौर,
ग्राम पंचायत युवारंगी में “किशो कानून किशो अधिकार” अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना रिकांगपिओ के अधिकारियों द्वारा जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सदस्यगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई | नशा मुक्ति: विशेषकर ‘चिट्टा’ जैसे खतरनाक नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की सलाह दी गई। बाहरी श्रमिकों का पंजीकरण: क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रमिकों के थाने में पंजीकरण की अनिवार्यता पर बल दिया गया। पहलगांव जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सतर्कता बरतने को कहा गया। साथ ही कश्मीरी नागरिकों से सम्मानपूर्वक व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी गई। साइबर अपराध: साइबर क्राइम व फ्रॉड से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। यातायात नियम: ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर उनका पालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। बाल विवाह: बाल विवाह की कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों के बारे में बताया गया तथा इसे न करवाने की अपील की गई।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…