राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
ब्राह्मण समाज कल्याण इकाई राजगढ़ के सौजन्य से आगामी 29 अप्रैल को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर राजगढ़ में भगवान परशुराम की जंयती धूमधाम से मनाई जाएगी । ब्राह्मण समाज कल्याण इकाई राजगढ़ के प्रधान हरदेव भारद्वाज ने बताया कि 29 अप्रैल को प्रातः 8 बजे स्थानीय शिरगुल देवता के मंदिर में भू देवों द्वारा हवन यज्ञ किया जाएगा । तदापंरात साढ़े 9 बजे शिरगुंल देवता मंदिर से शिरगुल चौक तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें स्थानीय लोगों के अतिरिक्त राजगढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांव के लोगों द्वारा भाग लिया जाएगा ।
उन्होने बताया कि शिरगुल चौक पर अपरांहन 11 बजे भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया जाएगा । इस मौके पर दोपहर एक बजे प्रसाद का वितरण किया जाएगा । हरदेव भारद्वाज ने लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है ।
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…