किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),
पुलिस थाना रिकांगपिओ ने किशो कानून किशो अधिकार अभियान के तहत ग्राम पंचायत तेलंगी में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत प्रधान, उप-प्रधान, वार्ड सदस्य, महिला मंडल तथा पंचायत के स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। बैठक में नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955, SC/ST एक्ट एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाई गई। नागरिकों व संबंधित समुदायों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई और बताया गया कि उनके हनन पर क्या कानूनी प्रावधान हैं। इसके अलावा, नशे से होने वाले दुष्परिणामों, समाज पर इसके प्रभाव व रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की गई। लोगों को समाज से नशा समाप्त करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा के प्रति भी स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया।
संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…