मुख्य समाचार

आज व्यापार मंडल द्वारा राजगढ़ की सभी दुकाने 11 बजे तक बंद रही

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

जम्मू काश्मीर के पहलगांव में आंतकी हमले के विरोध में शुक्रवार को व्यापार मंडल द्वारा राजगढ़ शहर की सभी दुकाने 11 बजे तक बंद रही और मारे गये निर्दोष लोगो को श्रद्दांजली अर्पित करने के लिए शौकसभा का आयोजन किया गया। शौकसभा में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई | समाजसेवी विकल्प ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश ठाकुर , पूर्व सैनिक अरुण शर्मा , कांग्रेसी नेता राजेन्द्र ठाकुर व् व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम खेड़ा आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और मारे गये लोगो के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की | विकल्प ठाकुर ने कहा कि धर्म पूछकर और वस्त्र उतरवाकर बेगुनाह लोगो को मारा गया है | जिन बच्चो के सामने उनके परिजनों को मारा गया उसका सदमा जीवन भर उनके मन से जा नही पायेगा | उन्होंने कहा कि इस कायरना हरकत के वावजूद अपने देश के ही कुछ लोग उनका बचाव करने में लगे है | लेकिन सच यह है कि उनके साथ केवल हिन्दू होने के कारण यह अपराध हुआ है | अब सवाल यह है कि आखिर कब तक अपने ही देश में हमे हिन्दू होने की सजा भुगतनी पड़ेगी | निर्दोष लोग कब तक मारे जाते रहेंगे | उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार और सेना सक्षम है और वह अपनी कार्यवाही करेगी | लेकिन क्या यह सच नही है कि हमारे बीच में ही छोटे छोटे पाकिस्तान बन चुके है | इनसे हमारी सुरक्षा कौन करेगा | इनके विषय में क्या किया जाए यह समाज को सोचना होगा | वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश ठाकुर ने ने कहा कि हिन्दुओ को चुन चुन कर मारना निंदनीय है | उन्होंने कहा कि कश्मीर में विरोध प्रदर्शन गुमराह करने के लिए किया जा रहा है | हम सभी को धर्म , जाती और दलगत राजनीती से ऊपर उठकर सरकार का समर्थन करना चाहिए | उन्होंने कहा कि शोक सभाओं से कुछ नही होने वाला | राष्ट्रहित में हम सभी को एकजूट होना पड़ेगा | सभी ने सरकार से इसके जिम्मेदार लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की |

Himachal Darpan

Recent Posts

वेतन स्थगन अधिसूचना वापस लेने के निर्देश, अगले महीने मिलेगा बकाया: मुख्यमंत्री सुक्खू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को वित्त विभाग को…

6 minutes ago

दिल्ली गेट के समीप सब्जी विक्रेता ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन शहर के दिल्ली गेट के समीप एक सब्जी विक्रेता द्वारा आत्महत्या…

3 hours ago

हिमाचल में बढ़ी गर्मी की तपिश, तीन जिलों में लू का येलो अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में जून महीने की गर्मी अब अपने तीखे तेवर दिखाने…

4 hours ago

संजौली कॉलेज परीक्षा केंद्र में मुन्नाभाई स्टाइल फर्जीवाड़ा, भाई की जगह बहन दे रही थी परीक्षा

ब्यूरो रिपोर्ट। राजधानी शिमला के संजौली स्थित परीक्षा केंद्र में मुन्नाभाई स्टाइल में परीक्षा देने…

4 hours ago

25 वर्षों बाद जिला परिषद कुल्लू पर भाजपा का कब्जा तय, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बनेगा भाजपा समर्थित नेतृत्व

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू। जिला परिषद कुल्लू में 25 वर्षों के लंबे…

2 days ago

नशामुक्त, शाकाहारी और सदाचारी समाज से ही आएगी खुशहाली, चिंतपूर्णी में सत्संग के दौरान दिया संदेश

ऊना ( अक्की रतन , सवाददात ) चिंतपूर्णी (हिमाचल प्रदेश)। देश-विदेश में सत्संग के माध्यम…

2 days ago