मुख्य समाचार

पच्छाद युवा कांग्रेस ने भाजपा द्वारा सोलन में आयोजित कार्यक्रम को बताया संवेदनहीनता की पराकाष्ठा

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

पच्छाद युवा कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोलन में आयोजित कार्यक्रम पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताया है। पच्छाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, केतन ठाकुर महासचिव, अभिषेक कौडल, राजेंद्र ठाकुर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पच्छाद, विवेक शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष, विक्रम जैलदार, सुरेंद्र कमल दिनेश, अनुज ठाकुर, रामकृष्ण, रघुवीर,अरुण ठाकुर, मनीष ठाकुर,चंद्र मोहन शर्मा, सुनील तोमर, विकास कंवर, विशाल पुंडीर,अभय भारद्वाज व प्रेम सागर आदी ने सयुंक्त ब्यान में कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोष लोगों की हत्या के बावजूद भाजपा द्वारा संगोष्ठी करना और नारे लगाना शहीदों का अपमान है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पच्छाद की विधायक रीना कश्यप पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर देश शोक में डूबा है, वहीं दूसरी ओर सोलन में भाजपा के नेता और विधायक जश्न मना रहे हैं। यह दर्शाता है कि सत्ता और दिखावे की राजनीति उनके लिए संवेदना से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मंच से राष्ट्रवाद और सुरक्षा की जो बात करती है,वह केवल राजनीतिक लाभ के लिए करती है। भाजपा नेता शहीदों को श्रद्धांजलि देने के वजाय नेताओ के नारे लगाते रहे। यह केवल एक कार्यक्रम का मुद्दा नहीं है, यह उस सोच का प्रतिनिधित्व करता है जो मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर सिर्फ राजनीतिक लाभ की चिंता करती है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पच्छाद विधायक को इसके लिए जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Himachal Darpan

Recent Posts

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…

3 hours ago

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

12 hours ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

14 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

1 day ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

1 day ago

बिना FASTag टोल देना पड़ेगा महंगा, 10 अप्रैल से UPI भुगतान पर 25% अतिरिक्त शुल्क

ब्यूरो रिपोर्ट। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान प्रणाली को और अधिक सख्त व डिजिटल बनाने…

1 day ago