मुख्य समाचार

स्कूली बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्र और छात्राओं ने पेंटिंग बनाई और क्राफ्ट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने पेड़ की आकृति बनाकर पेड़ों को न काटने का आग्रह किया। वहीं स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पेंटिंग, भाषण और प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए और पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में अदिति इरावती सदन ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं आन्या गुप्ता शतुद्री सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। भाषण में अश्विन ने पहला और आशीष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्रोतरी में शतदुरी सदन ने पहला और अस्किनी सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने बच्चों को पेड़ों का महत्व बताया। साथ ही जल संरक्षण और प्रदूषण न फैलाने के लिए प्रेरित किया। इको क्लब प्रभारी चंद्र गुप्ता और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र लक्टू ने पृथ्वी दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। धरती बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश दिया। बच्चों को प्रकृति संरक्षण और पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य डॉ विनोद मेहता सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

1 day ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

1 day ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

3 days ago