मुख्य समाचार

पीएम श्री विद्यालय नारग के छात्र राहुल शर्मा ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रदेश का नाम किया रोशन

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

पीएम श्री विद्यालय नारग के प्रतिभाशाली छात्र राहुल शर्मा ने हाल ही में मणिपुर के इंफाल में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित किया। राहुल ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त किया। राहुल ने इससे पहले जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी हेतु उन्होंने 31 मार्च से 2 अप्रैल तक ऊना में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
राहुल की इस उपलब्धि का श्रेय उनके कोच और विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक विजय शर्मा को जाता है, जिनके कुशल मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप यह सफलता संभव हो सकी। विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित वर्मा ने राहुल को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह प्रयास विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीरज पंवर, समस्त शिक्षकगण एवं गैर-शिक्षकगण ने भी राहुल को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोहित वर्मा ने कहा कि पीएम श्री विद्यालय नारग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। यहाँ के छात्र सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेलकूद गतिविधियों में सदैव उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं। यही कारण है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष से विद्यालय में अंग्रेज़ी माध्यम की पढ़ाई का विकल्प भी आरंभ किया गया है, और सभी विषयों के लिए योग्य अध्यापक उपलब्ध हैं, जिससे पठन-पाठन की गुणवत्ता और सुदृढ़ हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago