मुख्य समाचार

विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, यूथ और इको क्लब द्वारा जागरूकता कार्यक्रम

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ में यूथ एंड इको क्लब द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्लब प्रभारी प्रवक्ता गणित, प्रवीण शर्मा ने बच्चों को इस दिवस के महत्व के बारे में बताया। प्रवीण शर्मा ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों और लोगों को पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रदूषण इसी तरह बढ़ता रहा, तो पृथ्वी पर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे बाढ़, सूखा और बादल फटना।

इस वर्ष के पृथ्वी दिवस का थीम “हमारी शक्ति, हमारी पृथ्वी” था। इस मौके पर विद्यालय ने चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। चित्रकला प्रतियोगिताओं में महक, धीरज और हिना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रेहान और सारिका ने द्वितीय स्थान, और खुशबू तथा अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर श्रेणी में, साक्षी धीमान और रौनक ने प्रथम स्थान, कमल ने द्वितीय स्थान, तथा गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में श्रुति ने प्रथम स्थान, अरमान पुंडीर ने द्वितीय स्थान, और अचयुत व आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर श्रेणी में अर्णव ने प्रथम स्थान, मोहित ने द्वितीय स्थान, और जोया ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिवार को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला में लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस…

2 minutes ago

कालाबाजारी पर लगाम, हिमाचल में गैस सिस्टम हुआ पारदर्शी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अहम कदम…

59 minutes ago

बिजली सब्सिडी बहाल: 300 यूनिट तक फिर सस्ती बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश…

7 hours ago

भगवान कहलाने वाला डॉक्टर बना तस्कर: नाहन चिट्टा केस में चौंकाने वाला खुलासा

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में सामने आए चिट्टा मामले में एक…

17 hours ago

पंचायती राज चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बदलाव के नियम पर हाईकोर्ट की रोक

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव 2026 से पहले आरक्षण रोस्टर को…

21 hours ago

नाहन में 19 जुलाई को होगी 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, 20 अप्रैल से शुरू होंगी प्रभात फेरियां

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के बड़े हाल में…

22 hours ago