मुख्य समाचार

उपायुक्त किन्नौर ने जिला के सभी विभागाध्यक्षों को विकासात्मक कार्य समयबद्ध सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए

किन्नौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला के विभागाध्यक्षों की समीक्षा बैठक ली तथा विभिन्न विभागों द्वारा जिला में चलाए जा रहे विकासात्मक  कार्यों का जायजा लिया। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने उपस्थित विभागों के अधिकारियों से ई-ऑफिस प्रणाली की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी तथा जो विभाग ई-ऑफिस प्रणाली से नहीं जुड़े हैं, उन्हें शीघ्र इस प्रणाली से जुड़ने के निर्देश दिए तथा ईर्-आफिस प्रणाली को चलाने के लिए सभी विभाग हिमस्वान इंटरनेट को लगाना सुनिश्चित बनाएं। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने इस दौरान अधिकारियों से पिछली साप्ताहिक बैठक के उपरान्त की गई प्रगति की रिपोर्ट मांगी जिसके अंतर्गत योजनाओं को स्वीकृति मिलना, विकासात्मक कार्यों का पूर्ण होना और बंद पड़े कार्यों की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आगामी साप्ताहिक बैठक तक बचे हुए कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त किन्नौर ने उपस्थित अधिकरियों को निर्देश दिए कि वे मुख्यमंत्री अपना विद्यालय योजना के तहत सरकारी स्कूलों को गोद ले ताकि इन विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार संभव हो सकें तथा वंचित वर्गो को लाभ मिल सकें। उन्होंने राजस्व, विद्युत, लोक-निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, कृषि, जल-शक्ति व कार्यक्रम विभागों के अधिकारियों से उनके विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न नीतियों व योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा मांगा तथा बचे हुए कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक का संचालन उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने किया तथा राज्य सरकार के निर्देशों पर जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग दिनेश सैन, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले किन्नौर धनवीर ठाकुर, उपनिदेशक बागवानी भूपेंद्र नेगी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक गुरू लाल नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago