राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
भाजपा ने राजगढ़ और पच्छाद मंडलों का संयुक्त विशेष एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन राधा कृष्ण मंदिर राजगढ़ में भव्य रूप से आयोजित किया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सिद्धार्थ ने की। इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन महामंत्री अक्षय भरमौरी, विधायक रीना कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा और मंडल महामंत्री अरुण चौहान समेत पार्टी के सैकड़ों वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्टी छोड़कर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। नए सम्मिलित सदस्य, विधायक रीना कश्यप की कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने की बात कही। भाजपा के मीडिया प्रभारी विवेक प्लाहा ने बताया कि सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने की प्रतिज्ञा की। इस सम्मेलन ने भाजपा संगठन के लिए नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थिति और मजबूत हुई |
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…