मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),
आईआईटी मंडी के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार शर्मा को “इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया)” द्वारा फेलो सदस्यता प्रदान की गई है। सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, शर्मा ने अपने पूरे करियर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में योगदान दिया। आईआईटी मंडी में दो वर्षों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, उन्हें इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) में फेलो के रूप में चुना गया है। इसके अतिरिक्त, शर्मा को चार्टर्ड इंजीनियर (इंडिया) प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि विजय कुमार शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बीएसएनएल कंस्ट्रक्शन में एक इंजीनियर के रूप में की थी। उन्होंने 29 वर्षों तक बीएसएनएल को अपनी सेवाएं दीं। इस अवधि के दौरान, उन्होंने बीएसएनएल में टेलीफोन एक्सचेंज भवन, कॉलोनी, मोबाइल टावर और राज्य की कई बड़ी परियोजनाओं पर काम किया। उन्होंने हिमाचल सरकार के पॉलिटेक्निक कॉलेज, अस्पताल और कई स्कूलों का निर्माण भी किया।
संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…