Categories: Uncategorized

एनडी&पीएस मामले में सफलता – बैकवर्ड लिंकज में आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),


मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना ठियोग को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। नियमित गश्त एवं नाका चेकिंग के दौरान बाईपास ठियोग के पास पुलिस टीम ने 4 आरोपियों को लगभग 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में अमन वर्मा, संजीव कुमार, रोहित कुमार और निखिल शामिल हैं, जो सभी तहसील ठियोग, जिला शिमला के निवासी हैं।
पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मादक पदार्थ की आपूर्ति की बैकवर्ड लिंकज का पता लगाया गया, जिसके तहत मुख्य सप्लायर सन्नी राठौर निवासी अबोहर, जिला फाजिल्का, पंजाब को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।
मामले की जांच जारी है और आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा इस अभियान के अंतर्गत न केवल मादक पदार्थों की बरामदगी बल्कि उनके स्रोत तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। वर्ष 2026 में बैकवर्ड लिंकज के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
शिमला पुलिस भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

2 hours ago

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

18 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

18 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

18 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

1 day ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

1 day ago