सुरजीत नेगी/किन्नौर,
किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.बी.पी ग्राउंड में 15 अप्रैल, 2025 को मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस। यह जानकारी आज यहां जिला स्तरीय हिमाचल दिवस आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दी। उपायुक्त ने बताया कि 15 अप्रैल, 2025 को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमे पुलिस, गृह-रक्षा (पुलिस व महिला टुकड़ी), गृह-रक्षा बैंड के अलावा एन.सी.सी, एन.एस.एस व स्काउट एण्ड गाईड की टुकड़ी मार्च-पास्ट में भाग लंेगी। इस दौरान किन्नौर जिला की समृद्ध संस्कृति को सांस्कृतिक दलों व विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगा-रग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक की कार्यवाही का संचालन उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, कमांडेंट आई.टी.बी.पी 17 वीं वाहिनी सुरेश कुमार, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज नेगी, खण्ड विकास अधिकारी कल्पा प्यारे लाल नेगी, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अरुण गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…