Categories: Uncategorized

विकास खण्ड ददाहू की 25 पंचायतों में शामिल हुए जिला परिषद के दो वार्ड।

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता )

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि मण्डलायुक्त शिमला द्वारा पारित निर्णयों के अनुरूप सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए जिला सिरमौर के जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन जारी कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या-10 धौलाकुंआ, में विकास खंड ददाहू की ग्रामसभा छछेती, मालगी, कांडो कांसर, कटवाड़ी बागडत, मधाना, भरोग बनेड़ी, भनेत हल्दवाड़ी शामिल है।
इसी प्रकार वार्ड संख्या-13 ददाहू में विकास खंड ददाहू की ग्रामसभा खाला क्यार, कोटी धीमान, छोऊ भोगर, भाटगढ़, चाडना, खूड़ द्राविल, जामूकोटी, जरग, ददाहू, कटाह शीतला, कमलाड़, पनार, महिपुर, कोटला मोलर, नेहर सवार, पराड़ा, बड़ग, थाना कसोगा तथा बिरला शामिल है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर के जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन की सूची सचिव जिला परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय नाहन, पंचायत समिति कार्यालय तथा समस्त पंचायत कार्यालय में जनसाधारण की सूचना हेतू उपलब्ध रहेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

1 day ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

1 day ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

1 day ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

1 day ago