Categories: Uncategorized

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रबोन बाईपास पर नाकाबंदी कर एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर जांच की। वाहन में सवार दो युवकों के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान अंकुश उर्फ बिन्नी पुत्र रामेश्वर ठाकुर निवासी गांव कोहरी, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन (उम्र 26 वर्ष) तथा जतिन कुमार पुत्र सीता राम निवासी गांव दोलग, डाकखाना व तहसील कंडाघाट, जिला सोलन (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। जतिन कुमार के खिलाफ चोरी के छह मामले दर्ज पाए गए हैं, जिनमें चार कंडाघाट, एक धर्मपुर और एक सदर सोलन थाना में दर्ज है। वहीं अंकुश उर्फ बिन्नी के खिलाफ चिट्टा तस्करी का एक मामला पहले से दर्ज है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

2 hours ago

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

18 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

18 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

18 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

1 day ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

1 day ago