मुख्य समाचार

नशे के व्यापार से एकत्रित की गई सम्पत्तियां होगी जब्त – उपायुक्त किन्नौर

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज जिला के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। डॉ. अमित कुमार शर्म ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के खुफिया तंत्र के द्वारा प्रदेश की हर पंचायत में नशे का कारोबार करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इस कड़ी में जिला किन्नौर के हर गांव में भी नशे से बचाव हेतु अभियान चलाया गया है तथा नशे के सौदागरों पर निगरानी रखी जा रही है ताकि नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। उन्होंने बताया कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर सख्त कारवाही की जाएगी तथा नशे के व्यापार से एकत्रित की गई संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मानस पोर्टल 1933 पर नशा बेचने वाले सौदागरों की जानकारी दी जा सकती है और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने जिला की आम जनता से आग्रह किया कि यदि वे अपने बच्चों और किन्नौर की युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखना चाहते हैं तो अपना दायित्व दक्षता के साथ निभाएं तथा नशा बेचने वाले सौदागरों की जानकारी पुलिस अथवा मानस पोर्टल 1933 पर अवश्य प्रदान करें।
उन्होंने बताया कि अस्पताल व शिक्षण संस्थानों से 100 गज के दायरे के अंतर्गत मादक पदार्थ बेचने वालों पर उचित कार्यवाही की जाएगी तथा चालान किए जाएंगे। उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, आध्यात्मिक संगठनों एवं अभिभावकों से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया ताकि जिले में नशाखोरी की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि नशा मुक्ति के लिए 14446 हेल्पलाइन स्थापित की गई है जहां पर नशाखोरी की समस्या से जूझ रहे युवक काउंसलिंग प्राप्त कर सकते हैं। इसके उपरांत उपयुक्त ने अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण एवं संरक्षण अधिनियम 1989 के तहत बैठक ली। इस अवसर पर उपायुक्त ने अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंधित लोगों के हितों की रक्षा करने पर बल दिया। इस अवसर पर अवगत करवाया गया कि सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति द्वारा जिला में प्रताड़ित लोगों को राहत राशि का भुगतान कर दिया गया है तथा बकाया राशि का भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा।
जिला कल्याण अधिकारी बलबीर सिंह ठाकुर ने बैठक का संचालन किया और विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम, प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुलदीप नेगी, सहायक जिला न्यायवादी प्रवीणा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नशा तस्करी में फंसे चार पुलिसकर्मी बर्खास्त, डीजीपी का कड़ा वार—वर्दी में छिपे गुनहगारों पर गिरी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक…

17 hours ago

थाना की छत से कूदने की कोशिश, फिसलकर घायल हुई नेपाली मूल की महिला

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच…

19 hours ago

नाहन में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल खुली: अजय सोलंकी के औचक निरीक्षण में BMO ऑफिस खाली, 10 कर्मचारियों को नोटिस

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में सरकारी तंत्र की गंभीर लापरवाही सामने…

24 hours ago

तीन दिन से लापता युवक का शव नाले से बरामद, क्षेत्र में सनसनी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के समीप शंभूवाला क्षेत्र में उस समय सनसनी…

1 day ago

हिमाचल में मौसम साफ, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: हिमाचल प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक हुई भारी बारिश और बर्फबारी…

1 day ago

बाबा बालकनाथ मंदिर में दर्दनाक हादसा: दर्शन को आए श्रद्धालु की संदिग्ध मौत, सीढ़ियों पर गिरकर तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट। दियोटसिद्ध (हमीरपुर): हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालकनाथ मंदिर में शनिवार…

1 day ago