आशा डोगरा कुल्लू।
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नेपाली मूल की एक महिला ने कथित तौर पर थाना भवन की छत से छलांग लगाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि महिला शराब के नशे में थी और इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह फिसलकर नीचे बालकनी में गिर गई और घायल हो गई।मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने पति से मिलने थाना पहुंची थी। उसके पति को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अचानक छत पर चढ़ गई और वहां से कूदने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन खोने के कारण वह सीधे नीचे नहीं गिरकर पहले बालकनी में आ गिरी।घटना के तुरंत बाद पुलिस कर्मियों ने महिला को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…