Categories: Uncategorized

नाहन में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल खुली: अजय सोलंकी के औचक निरीक्षण में BMO ऑफिस खाली, 10 कर्मचारियों को नोटिस

संध्या कश्यप नाहन।

नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में सरकारी तंत्र की गंभीर लापरवाही सामने आई है। नाहन के विधायक अजय सोलंकी द्वारा खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) कार्यालय धगेड़ा के औचक निरीक्षण के दौरान पूरा कार्यालय स्टाफ गायब पाया गया।इस गंभीर अनुशासनहीनता पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) सिरमौर ने BMO सहित कुल 10 अधिकारियों व कर्मचारियों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब तलब किया है।जानकारी के अनुसार, 17 मार्च 2026 को सुबह करीब 10:15 बजे विधायक अजय सोलंकी अचानक BMO कार्यालय धगेड़ा पहुंचे, जहां कार्यालय बंद मिला और कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। विधायक ने तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी।विधायक की सूचना पर CMO सिरमौर ने स्वयं सुबह 11:45 बजे मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, लेकिन तब भी कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ था। केवल एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रेम पाल ही मौके पर मौजूद पाए गए, जिन्हें अन्य कर्मचारियों की कोई जानकारी नहीं थी। अधिकांश कर्मचारी दोपहर 11:55 बजे के बाद कार्यालय पहुंचे।CMO द्वारा जारी नोटिस के दायरे में खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) धगेड़ा डॉ. मनीषा अग्रवाल सहित 9 अन्य कर्मचारी शामिल हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि बार-बार निर्देशों के बावजूद ड्यूटी से अनुपस्थित रहना घोर लापरवाही है।स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो सभी संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।इस पूरे मामले की सूचना स्वास्थ्य सेवा निदेशक, हिमाचल प्रदेश, शिमला को भी भेज दी गई है, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

15 minutes ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

18 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

3 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

4 days ago