Categories: Uncategorized

नशा तस्करी में फंसे चार पुलिसकर्मी बर्खास्त, डीजीपी का कड़ा वार—वर्दी में छिपे गुनहगारों पर गिरी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला।

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक गंभीर मामले में संलिप्तता पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुलिस कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश, श्री अशोक तिवारी (आईपीएस) द्वारा यह सख्त कदम उठाते हुए विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता का स्पष्ट संदेश दिया गया है।बर्खास्त किए गए पुलिस कर्मियों में एसटीएफ कुल्लू में तैनात हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल समीर कुमार, एचएचसी नितेश कुमार तथा कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल हैं। यह कार्रवाई थाना न्यू शिमला में दर्ज एफआईआर संख्या 14/2026 दिनांक 10 मार्च 2026 (एनडीपीएस एक्ट) से संबंधित है।जानकारी के अनुसार पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 562 एलएसडी स्ट्रिप (लगभग 11.57 ग्राम) बरामद की थीं। जांच के दौरान सामने आया कि यह मामला एक बड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है, जिसकी सप्लाई चेन केरल से हिमाचल प्रदेश तक फैली हुई थी।पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), लोकेशन ट्रैकिंग और वित्तीय लेनदेन के विश्लेषण सहित तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से आरोपों की पुष्टि हुई। जांच के दौरान संबंधित पुलिस कर्मियों की संलिप्तता पाए जाने पर इसे गंभीर कदाचार और जनविश्वास के साथ विश्वासघात मानते हुए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311(2)(b) के तहत तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।इस संबंध में डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है, जो विभाग के भीतर भी समान रूप से लागू है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और जो भी कर्मी समाज और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि ईमानदारी, अनुशासन और जनविश्वास पुलिस संगठन के मूल स्तंभ हैं और इनसे किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यह कार्रवाई न केवल पुलिस विभाग के भीतर एक सख्त संदेश है, बल्कि समाज को भी यह भरोसा दिलाती है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

16 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

3 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

4 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago