Categories: Uncategorized

बाबा बालकनाथ मंदिर में दर्दनाक हादसा: दर्शन को आए श्रद्धालु की संदिग्ध मौत, सीढ़ियों पर गिरकर तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट।

दियोटसिद्ध (हमीरपुर): हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालकनाथ मंदिर में शनिवार रात एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे पंजाब के एक 55 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।मृतक की पहचान विजय कुमार (55 वर्ष), पुत्र महेंद्र दास, निवासी गांव सरियाणा, मुकेरियां, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच विजय कुमार मंदिर परिसर में दर्शन के लिए सीढ़ियां चढ़ रहे थे। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़े। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरने के बाद श्रद्धालु को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।प्रारंभिक जांच में मौत का कारण सीढ़ियों से गिरना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ‘साइलेंट हार्ट अटैक’ की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है। माना जा रहा है कि अचानक अटैक आने के कारण श्रद्धालु का संतुलन बिगड़ा और वह सीढ़ियों पर गिर गए।मामले की पुष्टि करते हुए लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

5 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

5 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

6 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

6 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

9 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

14 hours ago