Uncategorized

सरकारी एजेंसी से अनुमोदित कलाकारों की मेलों में होती है अनदेखी

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

आकाशवाणी और दूरदर्शन अथवा किसी सरकारी एजेंसी से अनुमोदित लोक कलाकारों की सभी सरकारी मेलों में प्रशासन द्वारा अनदेखी की जाती है जिससे कलाकारों में रोष व्याप्त है । ऐसे कलाकारों का कहना है कि उन्हें ऑडिशन में भाग लेने से छूट दी जानी चाहिए । बीते दिनों यही मुददा प्रसिद्ध कलाकार दिनेश शर्मा और सुरजन ठाकुर ने भी राज्य स्तरीय होला मौहल्ला मेला पांवटा साहिब के दौरान उठाया गया था परंतु प्रशासन द्वारा इस बारे कोई भी गौर नहीं किया गया । जिसके चलते अनेक अनुमोदित कलाकारों को आवेदन करने के बाद भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं दिया गया। इसी प्रकार जिला स्तरीय मेला नारग के लिए आगामी 25 मार्च को ऑडिशन रखी गई है । जिस बारे राजगढ़ क्षेत्र के अनेक प्रसिद्ध कलाकारों का कहना है कि कलाकारों के चयन में संगीत से जुड़े लोगों को नहीं रखा जाता है जिसके चलते ऊंची पहूंच वाले और बेसुरे कलाकारों का हर मेले में मौका दिया जाता है । स्थापित कलाकारों का कहना है कि जो कलाकार किसी भी सरकारी एजेंसी से अनुमोदित है और बीते कई वर्षों से विभिन्न मंचों पर कार्यक्रम दे चुके है ऐसे कलाकारों की भाषा एवं संस्कृति तथा लोक संपर्क विभाग में सूची तैयार की जानी चाहिए तथा ऐसे कलाकारों को मेले में मौका दिया जाना चाहिए । स्थापित कलाकारों का यह भी कहना है कि उन्हें किसी भी मेले में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए न तो उचित समय और न ही उचित पारिश्रमिक मिलता है । बाहर से आए कलाकारों पर प्रशासन हर मेले में लाखों रूपये लुटा देता है । एसडीएम कार्यालय पच्छाद में जब इस बारे बात की गई तो उन्होने बताया कि जिला स्तरीय नारग मेले के लिए आकाशवाणी व दूरदर्शन से अनुमोदित कलाकारों को ऑडिशन में आने की आवश्यकता नहीं है । जो कलाकार किसी भी सरकारी एजेंसी से अनुमोदित नहीं हैं ऐसे कलाकारों के लिए ऑडिशन रखी गई है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago