मुख्य समाचार

संयुक्त पटवारी कानूनगो महासंघ की पेन डाउन हड़ताल छठे दिन भी जारी

राजगढ़ (विकल्प सिंह ठाकुर),

हिमाचल प्रदेश में चल रही संयुक्त पटवारी कानूनगो महासंघ की पेन डाउन हड़ताल  को आज छठा दिन हो गया है | इसी कड़ी में राजगढ़ तहसील के पटवारी और कानूनगो भी तहसील भवन के बाहर हड़ताल पर बैठे है | मीडिया से बात करते हुए संयुक्त पटवारी और कानूनगो महासंघ राजगढ़ इकाई के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि सरकार के सामने हर प्रकार से  बात रखने के बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकला तो महासंघ को हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है | जहाँ प्रदेश के पटवारी और कानूनगो पहले जिला कैडर में आते थे अब उन्हें स्टेट कैडर में डाला गया है | इससे जिला कैडर में वर्षों से सेवाएँ दे रहे कानूनगो और पटवारियों की वरिष्टता बाधित हो जाएगी और उनकी पदोन्नतिमें भी असर पड़ेगा | उन्होंने मांग की कि उनकी पदोन्नति में उन्हें सिर्फ 60 प्रतिशत कोटा मिलता है जिसे बढ़ाकर 80 प्रतिशत किया जाए |

इसके अतिरित प्रदेश में पटवार सर्कलों का काफी समय से पुनर्गठन नहीं हुआ है जिस कारण पटवारी और कानूनगो पर काम का अत्याधिक दबाव है | इसलिए सरकार को यथाशीघ्र पटवार सर्कलों का पुनर्गठन करवाना चाहिए | इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग में पटवारी, कानूनगो और नायब तहसीलदार के स्तर पर जो भर्ती और पदोन्नति के नियम है, उनमे बहुत सी अनियमितताएं हैं , सरकार को उनमें भी संशोधन करना चाहिए | उन्होंने बताया कि वर्तमान समय  में जहाँ राजस्व विभाग का सारा कामकाज कंप्यूटराइज हो गया है जिसे करने के लिए कानूनगो और पटवारियों को भी डिजिटल कामकाज की समुचित ट्रेनिंग करवाई जानी चाहिये |

महासंघ की राजगढ़ इकाई ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही उनकी मांगों पर यथोचित कार्यवाही करेगी और उनके साथ न्याय करेगी | इस अवसर पर संयुक्त पटवारी कानूनगो महासंघ के वरिष्ट उपाध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष ज्योत्सना चौहान, महासचिव प्रवीण कुमार, प्रेस सचिव अदब सिंह, जिला प्रतिनिधि पी डी शर्मा, अजय शर्मा, दिलावर सिंह और मुख्य सलाहकार रविन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे | इस हड़ताल से राजगढ़ क्षेत्र के आम लोग परेशान दिखाई दिए और अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए तहसील और पटवारखानों के चक्कर लगाते रहे | लोगों ने मीडिया को बताया कि वो इस हड़ताल के शीघ्र समाप्त होने की अपेक्षा कर रहे हैं |  

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, हरियाणा से LSD से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), शिमला जिले के धरेच से संबंधित ठियोग महाविद्यालय में सहायक…

13 hours ago

इस्तीफा देने वाले कर्मचारी के परिवार को नहीं मिलेगा फैमिली पेंशन का अधिकार: हाईकोर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। High Court of Himachal Pradesh ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है…

18 hours ago

हिमाचल में हाईवे पर सफर महंगा: फास्टैग वार्षिक पास की नई दरें 1 अप्रैल से लागू।

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को…

18 hours ago

हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: 48 घंटे भारी, अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट । शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से काफी…

18 hours ago

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

1 day ago

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

1 day ago