अपराध /दुर्घटना

नावर टिक्कर के टीलूधार में भीषण अग्निकांड

सुंदर नैंटा, सुरजन नैंटा और बलवान नैंटा का घर जलकर हुआ राख

नावर टिक्कर, टीलूधार (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

बीती रात नावर टिक्कर के टीलूधार गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सुंदर नैंटा, सुरजन नैंटा और बलवान नैंटा जी के घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरा घर जलकर राख हो गया। जैसे ही आग लगने की खबर फैली, स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। प्रशासन और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन आग पर काबू पाने से पहले ही घर पूरी तरह खाक हो चुका था। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों को भारी क्षति उठानी पड़ी है। स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया जा रहा है कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे इस संकट की घड़ी में संभल सकें। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की आग से घटना होने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए प्रशासन और सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए, ताकि वे जल्द से जल्द अपने जीवन को फिर से पटरी पर ला सकें।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago