Uncategorized

झंडूता प्रेस क्लब ने 10 दिन में बीपीएल परिवार को बनाकर दिया शौचालय

झंडूता (जीवन)

झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत बलोह के अंतर्गत बीपीएल परिवार में एक महिला को प्रेस क्लब झंडूता ने शौचालय बना कर दिया I झंडूता प्रेस क्लब के प्रधान बाबू राम भारद्वाज ने बताया कि ग्राम पंचायत बलोह में लीला देवी स्वर्गीय धर्मू राम बीपीएल परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए वहां पर पाया गया था । कि उनके पास रहने के लिए एक अटल योजना के तहत मकान की सहायता के लिए धन राशि दी गई थी । जो अभी तक भी पूर्ण रूप से तैयार नहीं है क्योंकि उस समय धन राशि भी बहुत कम होती थी। शौचालय जाने के लिए वे बाहर खुले में ही जाते थे और यह पंचायत स्वच्छ पंचायत का दर्जा प्राप्त कर चुकी है। परंतु आज दिन तक इनके पास शौचालय जाने के लिए शौचालय निर्माण नहीं किया गया था ।
प्रेस क्लब के प्रधान बाबूराम भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब की तरफ से उक्त परिवार को शौचालय बनाने के लिए शौचालय बना कर दे दिया। चेतना संस्था द्वारा बरठीं में आयोजित कहलूर वालीबॉल चैंपियनशिप शुभारंभ अवसर पर प्रेस क्लब झंडुता के पत्रकारों ने इस परिवार की स्थिति के बारे में चेतना संस्था के सचिव हरीशचंद्र नड्डा को अवगत करवाया था और उन्होंने इस परिवार को शौचालय बनवा कर देने का आश्वासन दिया था। इसी कड़ी में चेतना संस्था व प्रेस क्लब झंडुता के प्रयासों से दस दिन के भीतर उक्त परिवार को शौचालय बनवा कर दे दिया गया। लीला देवी ने चेतना संस्था के सचिव हरीशचंद्र नड्डा व पत्रकारों का धन्यवाद किया है। इस प्रयास में चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा और प्रशासनिक अधिकारी कश्मीर सिंह ठाकुर से सहायता के लिए आह्वाहन किया था। नड्डा ने संस्था की तरफ से प्रैस क्लब को पन्द्रह हजार की राशि जारी की और प्रैस क्लब ने महिला को शौचालय बना कर दे दिया।
इस उपलब्धि के लिए प्रैस क्लब ने हरीश नड्डा का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर झंडूता प्रेस क्लब की तरफ से संजय शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, जीवन ,ठाकुरदास तथा अन्य झंडूता प्रेस क्लब के सभी सदस्य भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

1 day ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

1 day ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

2 days ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

2 days ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

2 days ago