Uncategorized

12 जिलों में गांव का स्तर पर नशा माफिया के खिलाफ शव यात्रा निकाली जाएगी : इशान अख्तर

ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के राज्य सह संयोजक दिव्यगंना मेहता ने बिलासपुर से की शुरुआत

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल रेनबो स्टार क्लब एवं लाडली फाउंडेशन द्वारा स्थानीय सर्किट हाउस बिलासपुर ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक अध्यक्ष इशान अख्तर द्वारा की गई। जबकि बतौर मुख्य अतिथि ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के राज्य सह संयोजक दिव्यगंना मेहता एवं विशेष अतिथि शीला सिंह ने शिरकत की। हिमाचली परंपरा अनुसार आयोजक इशान अख्तर, श्याम लाल पंवार ,सुशील पुंडीर नीलम सूद ने मुख्य अतिथि दिव्यगंना मेहता एवं विशेष अतिथि शीला सिंह को हिमाचल टोपी, शाल एवं माता वैष्णो देवी से लाई चुनरी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दिव्यगंना मेहता सेमिनार में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे करने वाला व्यक्ति परिवार के लिए बोझ स्वरुप हो जाता है, उसकी समाज एवं राष्ट्र के लिया उपादेयता शून्य हो जाती है । वह नशे से अपराध की ओर अग्रसर हो जाता है तथा शांतिपूर्ण समाज के लिए अभिशाप बन जाता है। विशेष अतिथि शीला सिंह ने कहा कि समाज में ज्यादातर अपराध नशे की वजह से अंजाम दिए जाते है । जब लोगों की नसों में खून की जगह नशा दौड़ता है तो परिवार और समाज पतन की तरफ चले जाते हैं। जो युवा अपनी काबिलियत और रचनात्मक कार्यों की बदौलत समाज को ऊंचाईयों पर ले जाते सकते हैं वही युवा नशे की वजह से समाज पर बोझ बन कर खोंखला और कमजोर बना देते हैं। इस मौके पर हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक अध्यक्ष इशान अख्तर ने कहा ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में गांव का स्तर पर नशा माफिया के खिलाफ शव यात्रा निकाली जाएगी । नशे के दलदल में फंसे युवाओं को बाहर निकालने हेतु उनकी काउंसलिंग की जाएगी। इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार, हेल्पिंग हैंड के पदाधिकारी चंपा देवी, प्रीति भाटिया, फूला देवी उर्मिला देवी, नितेश सूद, नीतिका जमवाल, निर्मला , शालू अख्तर, दीक्षा ठाकुर, सत्यदेव शर्मा ,तुलसीराम ठाकुर , अनुराग भाटिया इत्यादि विशेष अतिथि एवं समाज सेवक मोजुद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago