Uncategorized

धर्मशाला में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन

धर्मशाला, आज धर्मशाला में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक एन.आई.सी. कांफेंस हॉल में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई | बैठक में स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुराधा, बाल विशेषज्ञ डॉ. सीमा (एचओडी पीडियाट्रिक्स टांडा), उप निदेशक उच्च शिक्षा, उपनिदेशक एलीमेंट्री शिक्षा, डीपीओ आईसीडीएस- अशोक शर्मा, डाइट अधिकारी, उप निदेशक समग्र शिक्षा, आदि उपस्थित थे।

बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रमों – स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम, नई दिशा केंद्र, मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किशोर किशोरियों के लिए काउंसलिंग सत्र स्कूल शिक्षकों के साथ चर्चा के बाद और स्कूल में प्रचलित मुद्दों के संबंध में आयोजित की जानी चाहिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत रोगियों को सभी सरकारीअस्पतालों व मेडीकल कालेज टांडा में प्राथिकत्ता के आधार पर उपचार मुहैया कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी व एचओ डी पीडिएट्रिक्स टांडा को निर्देश दिए| उन्होंने किशोरों से नई दिशा केंद्र में आने का भी अनुरोध किया ताकि उनकी चिंताओं का समाधान किया जा सके |

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

3 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

5 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

8 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

9 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

9 hours ago