Uncategorized

हिमाचल की जनता को ठगने के बाद झूठों की टोली पहुंची दिल्ली को ठगने : राकेश जम्वाल

धर्मशाला, भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की जनता को 10 झूठी गारंटियों का सब्ज़बाग दिखाकर ठगा और अब यही ठगों की जोड़ी दिल्ली में नया खेल रच रही है। कांग्रेस की चुनाव प्रभारी रहीं अलका लाम्बा, जो अब दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं, ने हिमाचल में झूठे वादों की पटकथा लिखी थी। वहीं, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, जो अपनी ही नाकामी छिपाने के लिए दिल्ली में प्रचार में लगे हैं, अब अपने झूठ का ढोल पीट रहे हैं।

प्रदेश की जनता इस बात से भलीभांति परिचित है कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही अपने वादों को पूरा करने की बजाय प्रदेश को आर्थिक संकट में धकेल दिया। महज दो वर्षों में सुक्खू सरकार ने हिमाचल पर 30,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कर्ज लाद दिया। यह आंकड़ा चौंकाने वाला इसलिए है क्योंकि वीरभद्र सिंह सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में 27,000 करोड़ और पूर्व जयराम ठाकुर सरकार ने पांच वर्षों में 23,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन तब प्रदेश में विकास कार्य निर्बाध रूप से चलते रहे। इसके विपरीत, कांग्रेस सरकार को अब ‘तालाबंदी सरकार’ कहा जाने लगा है, क्योंकि इसने विकास कार्यों को रोकने का ही काम किया है।

कांग्रेस की गलत नीतियों और फिजूलखर्ची ने हिमाचल की अर्थव्यवस्था को गर्त में डाल दिया है। सरकारी खजाना खाली हो गया है और विकास कार्यों के लिए धन नहीं बचा है। सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली में जाकर कांग्रेस उम्मीदवार के प्रचार में जुटे हैं। अलका लाम्बा और सुक्खू की जोड़ी झूठ और ठगी की प्रतीक बन चुकी है। जिस तरह इन्होंने हिमाचल के भोले-भाले लोगों को गुमराह किया, उसी तरह अब दिल्ली की जनता को भी छलने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पूरा अस्तित्व ही झूठे वादों और गुमराह करने की राजनीति पर टिका हुआ है। हिमाचल में कांग्रेस सरकार की असलियत जनता के सामने आ चुकी है और अब दिल्ली की जनता को भी इस ठगी से सतर्क रहना होगा। हिमाचल की जनता कांग्रेस सरकार को माफ़ नहीं करेगी और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इसका कड़ा जवाब मिलेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

23 hours ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

1 day ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago