Uncategorized

राजस्व मंत्री ने साडा क्षेत्र के संदर्भ में ली बैठक

सुरजीत नेगी /किन्नौर
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की आंतरिक बैठक ली। राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को साडा क्षेत्र के अंतर्गत आ रही विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निपटान के निर्देश दिए तथा साडा क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने अधोसंरचना विकास कार्यो को समयवद्व सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि साडा क्षेत्र में विकास को गति मिल सके।

बागवानी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिकांग पिओ में सुलभ शौचालयों की स्थिति को बेहतर बनाया जाए। इसके अलावा मल निकासी, कचरा प्रबंधन, सड़क सुगमता इत्यादि जैसे मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वे यातायात को सुचारू ढंग से नियंत्रित करें ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सकें। कैबिनेट मंत्री ने शहर में विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की तथा सर्दी के मौसम में विभाग के कर्मचारियों को विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सकें। इसके अलावा साडा क्षेत्र के तहत आने वाली स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

इससे पूर्व उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने बैठक का संचालन किया और साडा क्षेत्र में चल रहें विकास कार्यो से कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, वनमण्डलाधिकारी अरविंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी, उप पुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग दिनेश सेन, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता विघुत टाशी नेगी, सहित साडा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

SJVN Limited के “स्वच्छता पखवाड़ा” के तहत रामपुर एचपीएस में पौधारोपण अभियान आयोजित

रामपुर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार SJVN Limited…

2 hours ago

पांवटा साहिब : छुट्टी पर घर आए 28 वर्षीय फौजी की करंट लगने से मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , सम्वाददाता ), पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले टोका नगला…

2 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 5 जिलों में तेज अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

(ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है।…

3 hours ago

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई, दो युवकों से 29.58 ग्राम चिट्टा बरामद

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिला पुलिस की SIU टीम ने नशा तस्करी…

5 hours ago

परवाणू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), परवाणू पुलिस ने चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी…

5 hours ago

कांगड़ा जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

( ब्यूरो रिपोर्ट ), Himachal Pradesh के Kangra जिला कारागार में एक सजायाफ्ता कैदी की…

6 hours ago