ई-पेपर

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में फिट इंडिया फ्रीडम रन और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन


सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर:फिट इंडिया फ्रीडम रन भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य लोगों को अपनी दिनचर्या में दौड़ना, टहलना या पैदल चलने जैसी फिटनेस गतिविधियों को शामिल करने के लिए प्रेरित करना है।

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 और शपथ ग्रहण समारोह का आज 26 अक्टूबर, 2024 झाकड़ी में आयोजन किया गया । सर्वप्रथम कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख श्री मनोज कुमार ने सभी को फिट इंडिया शपथ दिलाई व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और फिटनेस को जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया । तत्पश्चात, फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन वॉक 5.0 का आयोजन मुख्य प्रशासनिक भवन, झाकड़ी से सतादरी प्रेक्षागृह तक किया गया । कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख श्री मनोज कुमार ने फ्रीडम रन वॉक को फ्लैग ऑफ किया। वर्ष 2024 के फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 5.0 का थीम “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” है । वॉक के दौरान सभी ने कूड़ा करकट एकत्रित किया । इस आयोजन के दौरान सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लिया, जिसके माध्यम से शारीरिक गतिविधि के महत्व को उजागर किया गया

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

3 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

3 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

3 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

3 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

10 hours ago