Categories: Uncategorized

कसौली हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पति सहित दो आरोपियों की साजिश बेनकाब

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

कसौली थाना क्षेत्र में हुई विवाहिता सुमन की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी पति चतर सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा चुकी है। पूछताछ, वैज्ञानिक साक्ष्यों और विशेषज्ञ चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड की पूरी कड़ी जोड़ ली है।

दिनांक 02 फरवरी 2026 को IGMC शिमला में हुए पोस्टमार्टम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि सुमन की हत्या पहले गला दबाकर की गई, इसके बाद गले और शरीर पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए। जांच में सामने आया कि सुमन और चतर सिंह का विवाह 23 नवंबर 2025 को हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। सुमन का कुछ दिन मायके जाना भी झगड़े की बड़ी वजह बना।

31 जनवरी 2026 को विवाद के दौरान चतर सिंह ने गुस्से में आकर सुमन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद खुद को बचाने के लिए उसने अपने भाई नरेंद्र सिंह और भतीजी निकिता के साथ मिलकर हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश रची। आरोपियों ने मृतका और स्वयं पर चोटें पहुंचाईं और झूठी कहानी गढ़ी।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

18 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

21 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago