Uncategorized

राज्यपाल के दिवाली तोहफे ने सौ प्रतिशत दिव्यांग भाई बहन के जीवन में खुशी भर दी

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के दिवाली तोहफे ने गंभीर दिव्यांगता वाले भाई -बहन के जीवन में खुशियां भर दी। उन्हें लगा कि जैसे उनके जीवन का एक बड़ा सपना पूरा हो गया। राज्यपाल ने उन्हें ऑटोमेटिक व्हीलचेयर भेंट की हैं। सोलन जिले की उप-तहसील ममलीग के गांव पांजणी की अनीता (18) और उसका भाई सुनील (21) सेरिब्रल पालसी के कारण जन्म के समय से ही शत प्रतिशत दिव्यांग हैं। अनुसूचित जाति के इस बीपीएल परिवार के मुखिया बाबूराम कुनिहार में दिहाड़ी लगा कर परिवार का भरण पोषण करते हैं । उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय  श्रीवास्तव ने राज्यपाल को अनीता और सुनील की दिव्यांगता के बारे में बताया। उन्होंने दोनों को बैटरी से चलने वाली व्हीलचेयर देने का अनुरोध किया। राज्यपाल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस की ओर से 2 व्हीलचेयर दिए जाने के निर्देश दिए । अनीता और सुनील की मां बीना देवी ने बताया कि यह दोनों न तो चल फिर सकते हैं और न ही स्पष्ट रूप से बोल पाते हैं। अज्ञानता, गरीबी और दूरदराज के गांव में रहने के कारण माता-पिता उन्हें स्कूल की सुविधा भी नहीं दिला पाए। बचपन से एक ही स्थान पर उन्हें बैठाए रखना पड़ता है। अब घर के साथ थोड़ी सी समतल जगह पर वह व्हीलचेयर से इधर-उधर घूम सकेंगे ।

बाबूराम और बीना का एक और बेटा है जो 12वी करने के बाद नौकरी ढूंढ रहा है। बीपीएल परिवार होने के बावजूद उनका आईआरडीपी कार्ड नहीं बना है जिससे उन्हें अपेक्षाकृत महंगा राशन खरीदना पड़ता है। मीना ने कहा कि दिवाली पर राज्यपाल की ओर से उनके बच्चों को इतना बड़ा उपहार मिलने की कभी उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी । राज्य रेडक्रॉस के सहायक सचिव संजीव शर्मा के अनुसार राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बीपीएल परिवारों के गंभीर रूप से दिव्यांग लोगों को करीब 20 ऑटोमेटिक व्हीलचेयर भेंट कर चुके हैं। ऑटोमेटिक व्हीलचेयर देने के लिए रेड क्रॉस की ओर से वीरेंद्र बिष्ट के अलावा उमंग फाउंडेशन की ओर से प्रो. श्रीवास्तव, विनोद योगाचार्य, राजेश कश्यप और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल परिहार भी अनीता और सुनील के घर गए ।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

19 hours ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

24 hours ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

3 days ago