Categories: Uncategorized

राजगढ़ में केंद्रीय छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़: राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में केंद्रीय छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के छात्र परिषद में कृतिका कश्यप बी ए तृतीय वर्ष को अध्यक्ष, कार्तिक लूथरा बी एस सी तृतीय वर्ष को उपाध्यक्ष, यंशिका पुंडीर बी काम द्वितीय वर्ष को सचिव, सुहानी तोमर बी ए प्रथम वर्ष को सह सचिव, के पद पर मनोनीत किया गया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार विद्यार्थियों का मनोनयन परीक्षा परिणाम के मेरिट आधार पर किया गया। अन्य मनोनीत सदस्यों में एन एस एस, एन सी सी, स्पोर्ट्स रोबर्स, रेंजर्स, रेड रीबन क्लब, आदी सदस्यों का मनोनयन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजेंद्र वर्मा द्वारा नव निर्वाचित महाविद्यालय केंद्रीय परिषद के सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय की छात्र परिषद के स्योंजक प्रोफेसर रमेश कुमार चौहान द्वारा इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

17 hours ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

22 hours ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

3 days ago