Categories: Uncategorized

सोलन में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, 14.71 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

जिला सोलन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस की SIU टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 04/05-02-2026 की मध्यरात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर SIU टीम ने मुकाम अश्वनी खड्ड लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो K10 गाड़ी में सवार दो युवकों को काबू किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14.71 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 06 बोतलें देशी शराब तथा ₹19,060 नकद बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार पुत्र श्री रिखी राम, निवासी गांव जखेड, डाकखाना दंघील, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन, उम्र 50 वर्ष तथा पारस पुत्र श्री शिव कुमार, निवासी गांव अवाहाधार, डाकखाना गोहर, तहसील चच्योट, जिला मंडी, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस अधिनियम एवं आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्वेषण के दौरान मामले में प्रयुक्त आल्टो K10 गाड़ी को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सुरेश कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। उसके विरुद्ध पुलिस थाना कंडाघाट और सदर सोलन में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले दर्ज हैं, जबकि पुलिस थाना परवाणू में उसके खिलाफ चोरी का मामला भी दर्ज है। दूसरे आरोपी पारस के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में गहन अन्वेषण जारी है और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

17 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

21 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

24 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago