ई-पेपर

कलगीधार ट्रस्ट एवं इटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब में आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी एवं मौक अभ्यास का हुआ आयोजन

नाहन: उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) 14वीं बटालियन, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया टीम-नालागढ़ द्वारा सिरमौर जिला में अपने फैमिलियराईजेशन अभ्यास के दौरान आज 25 अक्टूबर शुक्रवार को कलगीधार ट्रस्ट व इटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब, जिला सिरमौर में आपदा प्रबंधन विषय पर जन- जागरूकता अभियान, आपदा उपकरण प्रदर्शनी एवं मौक अभ्यास का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के प्रति- कुलपति ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सहयोग से आज उनके संस्थान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 24 सदस्यीय टीम, प्रभारी व सहायक कमांडेंट संतोष, निरीक्षक अजय कुमार व उप निरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन से संबंधित जन- जागरूकता, चर्चा, विचार विमर्श, आपदा उपकरण प्रदर्शनी एवं मौक अभ्यास का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की इस प्रशिक्षित टीम द्वारा लगभग 350 विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं तकनीकों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा व प्रशिक्षण प्रदान किया गया । इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया की संस्थान के लगभग 32 शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक स्टाफ भी इस प्रशिक्षण कार्य में सक्रिय रूप से भागीदार रहे।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी पच्छाद, डॉक्टर प्रियंका चंद्रा, तहसीलदार एवं कार्यकारी दंडाधिकारी प्रवीण कुमार, फील्ड कानूनगो (सेवानिवृत्त) विनोद कुमार, ग्रामीण राजस्व अधिकारी (लाना मच्छेर), संजीव कुमार व इसके अतिरिक्त निदेशक-कलगीधार ट्रस्ट, बडू साहिब देवेन्द्र सिंह, सेवादार काका वीर एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

19 hours ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

24 hours ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

3 days ago