एनएचपीसी द्वारा एनएचपीसी निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 समारोह के दौरान वॉकथॉन, मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । आर.के. चौधरी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक) , एनएचपीसी और संतोष कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनएचपीसी की उपस्थिति में वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । वॉकथॉन में बड़ी संख्या में एनएचपीसी के कार्मिक और मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदाबाद के छात्रों ने भाग लिया । इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदाबाद के विद्यार्थियों द्वारा स्कूल से एनएचपीसी निगम मुख्यालय तक बनाई गई मानव श्रृंखला थी, जिसका उद्देश्य सतर्कता के बारे में जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के दौरान एनएचपीसी निगम मुख्यालय में छात्रों द्वारा सतर्कता जागरूकता के संबंध में एक ‘नुक्कड़ नाटक’ प्रस्तुत किया गया । एनएचपीसी के सभी कार्यस्थलों पर निबंध लेखन, वाद-विवाद, कविता पाठ, चित्रकला प्रतियोगिता आदि जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…