Uncategorized

युवा रोजगार मेला में बढ़-चढ़ कर भाग लें-उपायुक्त

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि आगामी 29 सितम्बर को श्रम एवं रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग द्वारा सिरमौर जिला की तहसील कमरऊ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ श्रम रोजगार एवं विदेशी नियोजन तथा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस मेले का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए किया जा रहा है। उन्होने बताया कि रोजगार मेला प्रातः 9ः00 बजे से आरंभ होगा और सांय 4ः00 बजे सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में लगभग 45 कम्पनियां भाग लेंगी। इसके अलावा सोलन जिला के बद्दी, नालागढ़ की भी लगभग 20 कम्पनियां भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला में मेनकाइंड फार्मा, सन फार्मा, ब्लू स्टार, वर्धमान टेक्सटाइल, बिरला टेक्सटाइल, जाइडस लाइफ साइंस,मैकलियोड फार्मा, एबॉट हेल्थकेयर, पनासिया बायोटेक, तिरूपति ग्रुप और वारव फार्मा जैसी नामी कम्पनियां अपनी रिक्तियों की पूर्ति के लिए इस मेले में भाग ले रही है।
उन्होंने बताया कि मेले में अभियार्थी को शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 11250/- रूपये से लेकर 80,000/- रूपये प्रतिमाह रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला में आठवीं, दसवीं जमा दो, बीटेक, बीए/बीकॉम, एम.एससी, एम.बी.ए, आईटीआई, बी.फार्मा, एम.फार्मा, डिप्लोमा होल्डर आदि शैक्षणिक योग्यता वाले युवा इस रोजगार मेला का लाभ प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में भाग लेने हेतू सभी आवेदक ईईएमआईएस पोर्टल पर दर्शाए गए क्यूआर कोड़ से अपना पंजीकरण अवश्य कर ले। पंजीकरण से सम्बन्धित जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9988888261 पर सम्पर्क कर सकते है।
उन्होंने कहा कि अगर किसी भी आवेदक को पंजीकरण करने में किसी प्रकार की असुविधा हो रही हो तो वह अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में जाकर पंजीकरण करवा सकते है। इसके अलावा पंजीकरण मेला स्थल पर भी किया जाएगा।
उपायुक्त ने युवाओं से इस रोजगार मेले में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

300 यूनिट फ्री का वादा बदला, अब 126 यूनिट के बाद झटका

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने बिजली सब्सिडी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया…

47 minutes ago

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

21 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

22 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

22 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

23 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

23 hours ago