Uncategorized

समाज के लिए मिसाल, बेटे ने दान की पिता की आंखें, दो लोगों को मिलेगी रोशनी

शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कुल्लू निवासी अशोक कुमार ने दरिया दिली दिखाकर अपने 62 वर्षीय मृत पिता की आंखें दान की। ऐसा करके उन्होंने समाज में मिसाल कायम की है। अब उनके पिता की आंखें दो लोगों के जीवन की रोशनी बनेगी। अशोक कुमार ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से फेफड़ों के रोग से ग्रसित थे। लंबे समय तक इलाज चला रहा। इसी बीच कुछ दिन पहले 11 सितंबर को सीटीवीएस विभाग में दाखिल उनके पिता ने अंतिम सांस ली। विभाग के डाक्टरों ने उन्हें नेत्रदान के बारे में जानकारी दी तो उन्होनें बिना आनाकानी किए पिता की आंखे दान करने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहते थे, ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता अभियान के तहत लोगों को नुक्कड़ नाटक के जरिए शिक्षा का महत्व बताते थे। पिताजी हमेशा से परोपकार के कामों में आगे रहते थे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नेत्रदान हर कोई व्यक्ति कर सकता है, यह काम दूसरों की जिंदगी में उजाला ला सकता है। मरने के बाद नेत्रदान जरूर करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को इसका फायदा मिल सके। बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने सीटीवीएस विभाग के डॉक्टर सुधीर मेहता वह डॉक्टर सीमा का धन्यवाद किया। नेत्रदान करने के बाद नेत्र रोग विभाग की ओर से डॉक्टर विनय गुप्ता ने संबंधित परिवार को प्रशस्ति पत्र जारी किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

17 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

21 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

24 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago