Uncategorized

माँ भंगायणी मंदिर हरिपुरधार से नाहन के लिए सुबह 7.30 पर शुरू हुई पदयात्रा जागरूकता यात्रा

मेजर जरनल अतुल कौशिक और उनकी धर्मपत्नी सिमी कौशिक ने हरी झंडी दिखा कर किया शुभारंभ
अंतर्राष्ट्रीय अल्ट्रा पारा मैराथन धावक वीरेंद्र सिंह ले रहे इस पदयात्रा में भाग

संगडाह, (हेमंत चौहान) मेजर जनरल अतुल कौशिक (सेना मैडल,एवीएसऍम) व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सिम्मी कौशिक के नेतृत्व में भूतपूर्व सैनिक संगठन जिला सिरमौर के सौजन्य से हरिपुरधार माता भगायणी मंदिर हरिपुरधार से 31 अगस्त 2024 की सुबह 7:30 बजे से पदयात्रा जागरूकता अभियान शुरू किया ।इस पदयात्रा अभियान में शामिल अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा पैरा मैराथन धावक वीरेंद्र सिंह उनकी टीम सामाजिक कार्यकर्ता और भूतपूर्व सैनिक जिला सिरमौर के इस पदयात्रा अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण वीर शहीदों एवं देशभक्तो का सम्मान, नारी सम्मान एवं सुरक्षा, नशा मुक्ति समाज बनाने के लिए लोगों को जनसंदेश दे रही है । यह पदयात्रा माता भंगायणी मंदिर हरिपुरधार से सुंदरघाट सेनजघाट, अंधेरी, संगडाह और रात्रि विश्राम श्री रेणुका जी में विश्राम के लिए रुकेगी जहा माँ रेणुका जी और भगवान परशुराम जी से आशीर्वाद प्राप्त कर अगली सुबह 1 सितंबर 2024 को प्रातः यह पदयात्रा ददाहू जमटा दो सड़का और माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन में इस यात्रा का समापन करेंगी।इस पदयात्रा जागरूकता अभियान के संयोजक अतुलनीय शिव शगुन वेलफेयर फाउंडेशन, भूतपूर्व सैनिक लीग जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश, पहाड़ी समाज पर्यावरणीय कवच और माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन ने यहां के लोगों से समर्थन की अपील की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

18 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

19 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

19 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

20 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

20 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

20 hours ago