Uncategorized

मक्की के भुटटे बने राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र

राजगढ़ : हरदेव भारद्वाज : इन दिनों कच्ची मक्की के भुट्टे लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गए  है । भुटटे भुनने वाले की रेहड़ी फहड़ी पर लोग बड़े चाव के साथ मक्की के भुटटे के चटकारे ले रहे हैं । बता दें कि भुट्टे जहां स्वाद व पौष्टिकता  से भरपूर है वहीं पर भुट्टे में विटामिन व खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं । बरसात के मौसम में बारिश की ठंडी फुहारों में भुट्टे को खाने का बहुत आन्नद आता है। चूल्हे में भूने हुए भुट्टे  का अपना ही मजा है ।
 शहरी क्षेत्रों में जहां  रेहड़ी-फहड़ी वाले भुट्टे बेचकर अपना पेट पाल रहे हैं । वहीं पर ग्रामीण क्षेत्रों में  मक्की का उपयोग विभिन्न प्रकार से किया जाता हैं। बता दें कि अतीत से ही ग्रामीण क्षेत्रों में मक्की का काफी मात्रा में उत्पादन किया जाता रहा है । किसानों का नकदी फसलों के प्रति रूझान बढ़ने से मक्की उत्पादन में कमी आई है ।  ग्रामीण परिवेश में कच्ची मक्की का उपयोग भुट्टे के अलावा सत्तू व पचौले बनाने के लिए भी किया जाता है । किसानों द्वारा कच्ची मक्की को उबाल कर इसके सत्तू बनाए बनाए जाते हैं जिसका उपयोग विशेषकर गर्मियों के दौरान किया जाता है । इसी प्रकार अतीत में जब बरसात के दिनों में अनाज में कमी हो जाती थी उस दौरान लोग कच्ची मक्की को पीस कर  पचौले बनाकर अपना पेट पालते थे जबकि अब पचौले एक प्रसिद्ध पहाड़ी व्यंजन बन चुका है ।
  कृषि विभाग राजगढ़ के अनुसार राजगढ़ ब्लॉक में करीब 2600 हैक्टेयर भूमि पर मक्की की खेती की जाती है जिसमें औसतन  6 हजार मिट्रिक टन उत्पादन होता है । इस वर्ष विभाग द्वारा 110 क्ंिवटल मक्की का बीज किसानों को उपदान पर उपलब्ध करवाया गया ।
क्षेत्र के प्रगतिशील किसान प्रीतम ठाकुंर, देशराज, राकेश कुमार का कहना है कि सर्दियों के दिनों में  मक्की की रोटी का उपयोग पहाड़ों में हर घर में  किया जाता है क्योंकि मक्की में कार्बोहाड्रेट और आयरन प्रचुर मात्रा में पाई जाती है और मक्की की रोटी की ताहसीर भी गर्म होती है ।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मक्का में फाईबर काफी मात्रा में उपलब्ध होता  है जिसके उपयोग से शरीर में कॉलेस्ट्रॉल स्तर को सामान्य बनने के अतिरिक्त हृदय संबधी रोगों से भी बचाव रहता  है । मक्का के दैनिक जीवन में उपयोग से मनुष्य के शरीर में आयरन की कमी भी पूरी होती है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

12 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

15 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

19 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago